Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सिदो कान्हू विश्वविद्यालय ने 7 परीक्षाओं के नतीजे किए जारी

दुमका | सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय ने बुधवार को सात परीक्षाओं के परीक्षाफल एक साथ घोषित किए। इसमें यूजी सेमेस्टर-5 परीक्षा 2024 का परिणाम भी शामिल है। यह एनईपी-2020 के तहत सत्र 2022-26 का है। कुल 18,971 परीक्षार्थियों में से 83.90 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के नतीजे भी बेहतर रहे। बीबीए और बीसीए सेमेस्टर-1 परीक्षा 2025 में 94.65 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे। यह सत्र 2025-28 का है। सेमेस्टर-4 परीक्षा में शत-प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे। यह सत्र 2023-26 का है। सेमेस्टर-6 परीक्षा में 99.41 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे। यह सत्र 2022-25 का है। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक सभी परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। विद्यार्थी वहां जाकर अपना परीक्षाफल देख सकते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles