Sunday, September 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सिमराही, कोशी कॉलोनी और राघोपुर में गणेश महोत्सव का समापन:भव्य झांकियों और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु शामिल


राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही-पिपराही रोड स्थित मारवाड़ी धर्मशाला के पास छह दिवसीय गणेश महोत्सव रविवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ खत्म हो गया। भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ निकली भव्य शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज, गुलाल-अबीर और जयकारों के बीच महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु भक्ति में झूमते दिखे। शोभायात्रा में अघोरी स्वरूप, विशाल नंदी पर बैठे भगवान महादेव और माता पार्वती की झांकी खास आकर्षण का केंद्र रही। भालू की प्रस्तुति समेत कई धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जुलूस सिमराही के अलग-अलग रास्तों से गुजरा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पटाखे फोड़े और जयकारे लगाकर पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया। अलग-अलग चौक-चौराहों पर झांकियों का प्रदर्शन भी हुआ। वहीं, राघोपुर कोशी कॉलोनी के सामने हुए गणेश महोत्सव में भी छह दिनों तक पूजा, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम हुए। प्रतिमा विसर्जन के मौके पर समिति ने भव्य झांकी और नगर भ्रमण का कार्यक्रम रखा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सार्वजनिक गणेश पूजा समिति भगवती स्थान, राघोपुर में भी छह दिनों तक श्रद्धा और उत्साह से पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान हुए। विसर्जन के दिन श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए उन्हें विदाई दी। गणेश महोत्सव और विसर्जन जुलूस के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय की अगुवाई में कई पुलिस अधिकारी, महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात थे। प्रशासन की देखरेख में पूरे इलाके में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में विसर्जन कार्यक्रम खत्म हुआ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles