Sunday, August 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सिमरी बख्तियारपुर में हाईवा की टक्कर से मजदूर की मौत:पैर और कमर में फ्रैक्चर, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल; इलाज के दौरान तोड़ा दम


सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। यह घटना एसडीपीओ कार्यालय सह डीएसपी आवास के समीप नहर के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक ने सहरसा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान पहाड़पुर बाजार (शाह टोला) वार्ड संख्या-2 निवासी योगेंद्र साह के छोटे पुत्र सदानंद कुमार के रूप में हुई है। परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सदानंद अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से घरेलू काम और मजदूरी का बकाया पैसा लेने सिमरी बख्तियारपुर बाजार आया था।
दोपहर करीब 12 बजे जब वह काम निपटाकर अपने घर लौट रहा था, तभी नहर के समीप सामने से आ रही एक अनियंत्रित हाईवा ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस टक्कर में सदानंद का दायां पैर और कमर कुचलकर फ्रैक्चर हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल सदानंद को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, सिमरी बख्तियारपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान सदानंद ने दम तोड़ दिया। सदानंद अपने परिवार का भरण-पोषण गांव और आसपास मजदूरी करके करते थे। वह दो भाइयों में सबसे छोटे थे और घर की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। मृतक अपने पीछे पत्नी अनीता देवी और लगभग 4 वर्षीय एक बेटी छोड़ गए हैं। परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य की मौत से परिजनों को गहरा सदमा लगा है। घटना की सूचना मिलते ही सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और परिजनों की मदद करवाई। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल हाईवा ट्रक को जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हाईवा ट्रक को किया जब्त \घटना की सूचना मिलते ही सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और परिजनों की मदद करवाई। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल हाईवा ट्रक को जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles