![]()
80वें स्वतंत्रता दिवस पर सिविल कोर्ट परिसर, सरायकेला में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां रामाशंकर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया। मौके पर ब्रज किशोर पांडेय, दीपक मलिक, श्रीमती लूसी सोसेन तिग्गा, श्रीमती अनामिका किस्कू, आशीष अग्रवाल सहित न्यायिक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर मंडल कारा में जेल अदालत-सह-चिकित्सा जांच एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। इसमें लूसी सोसेन तिग्गा, तौसीफ मेराज,अमित खन्ना, दिलीप कुमार शॉ, सुनीत करमाकर, अंबिका चरण पाणि, विजय महतो, देव प्रताप तिवारी, चंदन कुमार व धर्म महली उपस्थित रहे। पांच मामलों की सुनवाई में दो का निष्पादन हुआ, जिनमें एक 2008 से लंबित था। महिला वार्ड का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याएं सुनी गईं। तौसीफ मेराज ने स्वतंत्रता संग्राम, गांधी एवं शहीद भगत सिंह के संघर्ष व बंदियों के विधिक एवं संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी।
