सिविल कोर्ट परीक्षा देने आए दो अभ्यर्थियों को ट्रैक्टर ने कुचला, सेंटर खोजते समय हुई मौत

Date:

सिविल कोर्ट परीक्षा देने आए दो अभ्यर्थियों को ट्रैक्टर ने कुचला, सेंटर खोजते समय हुई मौत

Bihar News: बिहार के गया शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सिविल कोर्ट की परीक्षा देने आए दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित शनि मंदिर के पास और बाटा मोड़ के समीप हुई, जहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दोनों युवकों को कुचल दिया. बताया जा रहा है कि दोनों अभ्यर्थी सिविल कोर्ट में प्यून (चपरासी) पद की परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र का पता कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया.

सेंटर तलाशते समय हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक सड़क किनारे खड़े होकर अपने परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी ले रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सीधे दोनों युवकों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

ठेला दुकानदार भी हादसे की चपेट में आया

घटनास्थल के पास ठेला लगाकर सामान बेच रहे एक दुकानदार ने बताया कि ट्रैक्टर ने पहले युवकों को टक्कर मारी और फिर उसकी ठेली से जा टकराया. इस टक्कर से ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सारा सामान सड़क पर बिखर गया.

पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक को हिरासत में लिया, कोतवाली थाना के इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने बताया कि दोनों युवकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. शुरुआती जानकारी के अनुसार एक युवक मुजफ्फरपुर और दूसरा भोजपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है.

पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है. वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मेडिकल कालेज, अस्पताल भेज दिया गया है.

घटना के बाद लोगों में आक्रोश

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परीक्षा देने आए अन्य अभ्यर्थियों में काफी आक्रोश देखा गया. लोगों का कहना है कि स्टेशन रोड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में भारी वाहनों की तेज रफ्तार आवाजाही पर रोक लगनी चाहिए.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे इलाकों में यातायात नियमों को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके.

Also Read: बिहार में जयमाला के बीच गिरा छज्जा, 2 लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल

The post सिविल कोर्ट परीक्षा देने आए दो अभ्यर्थियों को ट्रैक्टर ने कुचला, सेंटर खोजते समय हुई मौत appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp