Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

राजनगर पुलिस ने चार हिस्ट्रीशीटर अपराधी किए गिरफ्तार:मधुबनी में बैंककर्मी लूट का खुलासा; अवैध हथियार, गांजा, लूटी बाइक बरामद


मधुबनी जिले की राजनगर थाना पुलिस ने चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के पास से अवैध हथियार, गांजा और लूटी हुई तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से पीएनबी बैंककर्मियों को गोली मारकर बाइक लूटने की घटना का 48 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। यह कार्रवाई ललित लक्ष्मीपुर गांव में की गई। पुलिस ने अपराधियों के पास से दो देशी कट्टे, एक जिंदा कारतूस, 1.63 ग्राम गांजा और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के ललित लक्ष्मीपुर निवासी मनीष कुमार सहनी (ललित सहनी का पुत्र), सोनू सहनी (नरेंद्र सहनी का पुत्र), मिथिलेश कुमार उर्फ भरत (देबू पासवान का पुत्र) और हीरापत्ती गांव निवासी संतोष कुमार यादव (जिनिश लाल यादव का पुत्र) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मनीष कुमार सहनी पर रेलवे के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में बेगूसराय जेल से बाहर आया था। 4 मोटरसाइकिल के साथ 4 लोग मिले मौजूद एसपी योगेंद्र कुमार ने शनिवार देर शाम एक प्रेस वार्ता में बताया कि शनिवार तड़के करीब तीन बजे राजनगर थाना को सूचना मिली थी कि बैंककर्मियों को गोली मारकर बाइक लूटने के संदिग्ध अपराधी ललित लक्ष्मीपुर चौक के पास लूटी गई बाइक के साथ किसी अन्य घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए हैं। सूचना के सत्यापन के लिए राजनगर थाना की पुलिस टीम तत्काल ललित लक्ष्मीपुर चौक पहुंची। वहां चार मोटरसाइकिल के साथ चार लोग मौजूद थे। पुलिस को देखते ही सभी मोटरसाइकिल सवार भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल की मदद से गाड़ियों सहित पकड़ लिया गया। सभी ने बदल-बदल कर बताया नाम पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने पहले अपना नाम बदल-बदल कर बताया। कड़ाई से पूछताछ के बाद उन्होंने अपनी पहचान मनीष, सोनू, संतोष और मिथिलेश कुमार उर्फ भरत के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उनके पास से सभी अवैध सामान, गांजा, बाइक और मोबाइल बरामद हुए। जब्त मोटरसाइकिलों के संबंध में पूछताछ करने पर पता चला कि तीनों मोटरसाइकिलें लूटी गई थीं, जिनका इस्तेमाल लूट, हत्या और छिनतई जैसी घटनाओं में किया जाता था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles