![]()
भास्कर न्यूज | सरायकेला एनआर प्लस टू सीएम एक्सीलेंस विद्यालय में शुक्रवार को विद्यालय स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वोकेशनल ट्रेड के तहत संचालित पांच ट्रेडों के विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने मॉडल के माध्यम से तकनीकी दक्षता और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रस्तुत मॉडलों का मूल्यांकन विद्यालय के शिक्षकों द्वारा किया गया। विद्यार्थियों की तकनीकी समझ, मॉडल की उपयोगिता, प्रस्तुति और नवाचार के आधार पर उनका जजमेंट किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मूल्यांकन के बाद आईटी ट्रेड, एच/सी ट्रेड और स्मार्ट होम सहित विभिन्न ट्रेडों से विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता के लिए किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने चयनित विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी कौशल, नवाचार और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है।
सीएम एक्सीलेंस विद्यालय में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों का चयन
