मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक माधव आनंद ने सोमवार देर रात मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मधुबनी से जुड़े जनहित और विकासात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। विधायक आनंद ने मुख्यमंत्री को दो महत्वपूर्ण प्रतिवेदन भी सौंपे। यह जानकारी विधायक माधव आनंद ने मंगलवार सुबह 8:00 बजे दी है। कई विकास कार्यों पर चर्चा मधुबनी विधायक माधव आनंद ने मंगलवार सुबह 8:00 बजे यह भी बताया कि,पहला प्रतिवेदन मधुबनी शहर के गुमटी संख्या-13 पर लंबित रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य को शीघ्र स्वीकृति दिलाने से संबंधित था। दूसरा प्रतिवेदन मधुबनी शहर में प्रस्तावित ‘मिथिला हाट’ परियोजना की डीपीआर प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराने हेतु दिया गया। ओवरब्रिज निर्माण से यातायात यात्रा होगी सुगम विधायक आनंद ने मुख्यमंत्री को बताया कि गुमटी संख्या-13 पर आरओबी का निर्माण मधुबनी शहर की यातायात व्यवस्था, व्यापारिक गतिविधियों और आम लोगों की सुविधा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन हजारों लोगों को जाम और आवागमन की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह मांग लंबे समय से स्थानीय जनता द्वारा उठाई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया था। विधायक ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वे स्वयं रेल मंत्रालय स्तर पर पहल कर इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने में सहयोग करें। सीएम ने विकास कार्यों को कराने का आश्वासन दिया विधायक माधव आनंद के अनुसार, मुख्यमंत्री ने विषय की गंभीरता को देखते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से आवश्यक समन्वय और पहल की जाएगी ताकि क्षेत्र की जनता को शीघ्र राहत मिल सके। विधायक माधव आनंद ने कहा कि मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधारभूत संरचना के विस्तार, रोजगार सृजन और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने हेतु उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने जनता द्वारा दिए गए विश्वास और आशीर्वाद को विकास कार्यों के माध्यम से और अधिक मजबूत करने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
सीएम सम्राट चौधरी से मधुबनी विधायक ने मुलाकात की:विधानसभा क्षेत्र के विकास, रेल ओवरब्रिज और मिथिला हाट पर चर्चा की