Saturday, April 25, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सीतामढ़ी में पीपल का पेड़ गिरा:दबकर एक की मौत, चार लोग गंभीर घायल, घर के बाहर बैठे थे सभी


सीतामढ़ी जिले में गुरुवार रात एक पुराना पीपल का पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना पुनौरा थाना क्षेत्र के रामपुर परोरी वार्ड संख्या 17 में हुई। जानकारी के अनुसार, घर के बाहर कुछ लोग बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पास में खड़ा एक विशाल और पुराना पीपल का पेड़ अचानक उन पर गिर गया, जिससे वे उसकी चपेट में आ गए। हादसे में वकील बैठा की मौके पर ही मौत हो गई। गिरधारी बैठा, मालती देवी और पंकज बैठा सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस टीम स्थिति का जायजा लिया
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायलों को तुरंत सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पीपल का पेड़ काफी पुराना और जर्जर हो चुका था। ग्रामीणों के अनुसार, इस पेड़ को हटाने के लिए पहले भी कई बार मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इस घटना से मृतक के परिवार में मातम छा गया है, और पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles