Tuesday, July 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीतामढ़ी में हाजत से फरार हुई चेन चोर महिला:शौच के बहाने पुलिस को दिया चकमा, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तलाश जारी


सीतामढ़ी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान चेन चोरी के आरोप में गिरफ्तार एक महिला नगर थाना की हाजत से फरार हो गई। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने नगर थाना के तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फरार महिला की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सोमवार को आयोजित जगन्नाथ रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक महिलाओं और पुरुषों के चेन, मोबाइल फोन और पर्स चोरी होने की शिकायतें मिलीं। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों की मदद से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की सरिता देवी (पति राकेश गौतम) को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान शौच जाने की बात कही
गिरफ्तारी के बाद सरिता देवी को नगर थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान उसने शौच जाने की बात कही। पुलिसकर्मी उसे हाजत से बाहर लेकर निकले, लेकिन इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही उसकी तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में पीड़ित और स्थानीय लोग नगर थाना पहुंचे और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया
इस पूरे मामले पर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस हिरासत से आरोपी के फरार होने की घटना को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले नगर थाना के तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है और किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएसपी ने यह भी बताया कि चेन चोरी के मामले में अब तक कुल तीन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनके आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फरार महिला की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles