Friday, July 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीतामढ़ी में 2 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार:2 पिस्टल व कारतूस बरामद, रंगदारी, लूट और डकैती के मामले दर्ज


सीतामढ़ी की बाजपट्टी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ रंगदारी, लूट और डकैती सहित कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। बाजपट्टी थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक इलाके में घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। तलाशी के दौरान देसी पिस्टल बरामद गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बसहा गांव निवासी ज्ञानेंद्र कुमार उर्फ टिंकू और धर्मवीर कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से दो देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि ज्ञानेंद्र उर्फ टिंकू का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ रंगदारी, लूट और डकैती के कई मामले दर्ज हैं। वह दरभंगा जिले के जाले थाना में दर्ज एक डकैती कांड में भी वांछित था और पुलिस रिकॉर्ड में फरार चल रहा था। आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उनके अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles