Wednesday, October 7, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीतामढ़ी में 80KG नकली पनीर पकड़ा, कराया नष्ट:त्योहार से पहले छापेमारी, सैंपल जांच के लिए भेजा; मिठाई गोदाम में भी गड़बड़ी मिली


सीतामढ़ी में त्योहारों से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ सीतामढ़ी प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। एसडीएम आनंद कुमार के नेतृत्व में शहर की मिठाई, पनीर, केक और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक छापेमारी की गई। इस दौरान जय मां शीतला पनीर भंडार से करीब 80 किलो संदिग्ध पनीर बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। पनीर का सैंपल जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठान पर खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… 80 किलो पनीर मिलने से मचा हड़कंप प्रशासनिक टीम ने जय मां शीतला पनीर भंडार की जांच के दौरान करीब 80 किलो पनीर बरामद किया। एसडीएम आनंद कुमार के अनुसार, पनीर की स्थिति संदिग्ध पाए जाने पर उसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। वहीं, जांच के लिए उसका सैंपल सुरक्षित कर प्रयोगशाला भेजा गया है। कृष्णा स्वीट्स के गोदाम में भी जांच छापेमारी के दौरान टीम ने कृष्णा स्वीट्स के मिठाई गोदाम की भी जांच की। एसडीएम के मुताबिक, निरीक्षण में कुछ अनियमितताएं सामने आई हैं। प्रशासन संबंधित बिंदुओं पर जानकारी जुटा रहा है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मिठाई से लेकर केक तक की गुणवत्ता जांची अभियान के दौरान अलग-अलग मिठाई दुकानों, केक दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई। इसके साथ ही खाद्य सामग्री के रखरखाव, निर्माण प्रक्रिया और प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की स्थिति भी देखी गई। टीम ने कई खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए हैं। त्योहार में बढ़ी मांग, प्रशासन की निगरानी भी तेज त्योहारों के दौरान मिठाई, पनीर और केक की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटखोरी रोकने के लिए प्रशासन ने खाद्य प्रतिष्ठानों की निगरानी बढ़ा दी है। लिए गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मिलावट करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई एसडीएम आनंद कुमार ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में भी शहर की मिठाई, पनीर और केक दुकानों में जांच अभियान जारी रहेगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles