सीतामढ़ी सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक नर्स और मरीज के परिजन के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रही नर्स की पहचान सदर अस्पताल में कार्यरत रितु कुमारी के रूप में हुई है। वीडियो में नर्स और मरीज के परिजन के बीच तीखी बहस होती दिख रही है। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। परिजन पर भर्की नर्स मरीज के परिजन किसी बात की पूछताछ कर रहे थे, जिसके बाद नर्स कथित तौर पर भड़क गईं और उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। हंगामा बढ़ता देख कई अन्य मरीज के परिजन और अस्पताल कर्मी मौके पर जमा हो गए और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान यह पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विवाद के कारणों का लगाया जा रहा पता इस मामले पर अस्पताल प्रबंधक विजय झा ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। नर्स और मरीज के परिजन के बीच विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना ने अस्पताल की कार्यशैली और मरीजों के प्रति कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सीतामढ़ी सदर अस्पताल में नर्स-परिजन विवाद का वीडियो वायरल:इमरजेंसी में तीखी नोकझोंक, जांच में जुटा अस्पताल प्रबंधन