Top 5 This Week

Related Posts

सीतारामडेरा में दो युवकों पर चापड़ से हमला:3 राउंड फायरिंग, एक गंभीर; छेड़खानी को लेकर दोनों गुटों में हुई मारपीट


उलीडीह के बाद बेखौफ बदमाशों ने शहर में लगातार दूसरे दिन भी फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर डब्बा लाइन सामुदायिक भवन के सामने वर्चस्व और रामनवमी के दौरान हुई छेड़खानी को लेकर दो गुटों के बीच विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग और चापड़बाजी हुई। इस घटना में चंडीनगर निवासी नंदू लोहार (25) और उसका दोस्त सन्नी पुष्टि उर्फ जगन्नाथ पुष्टि (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। सन्नी को एक आंख में गोली लगी है, साथ ही सिर और हाथ में चापड़ से गहरे जख्म हैं। नंदू के सिर, हाथ और छाती पर भी चापड़ से हमला किया गया है। सन्नी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिलेट, दो खोखा, तीन जोड़ी चप्पल और खून से सना कपड़ा बरामद किया है। बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने नंदू से मारपीट की थी
चंडीनगर निवासी मुस्कान ने बताया कि उसका भाई नंदू लोहार शादी-पार्टी में नान-रोटी बनाने का काम करता है और दो बहनों में सबसे छोटा है। रामनवमी के दिन वह जयगुरु स्टोर से सामान लेने गई थी, जहां उसके साथ छेड़खानी की गई। मुस्कान के अनुसार, नंदू और उसके दोस्त सन्नी ने विरोध किया, तो आरोपियों ने नंदू के गले में गमछा डालकर उसे खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई। शोर मचने पर लोग जुटे, जिसके बाद आरोपी भाग गए। इसकी शिकायत सीतारामडेरा थाना में की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी कारण आरोपियों का मनोबल बढ़ा और उन्होंने बाद में फायरिंग व चापड़बाजी की। लहूलुहान नंदू 50 मीटर भागकर घर पहुंचा
जानकारी के अनुसार, नंदू शाम करीब पांच बजे अपनी मां से 400 रुपए लेकर दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए घर से निकला था। रात में सामुदायिक भवन के पास फायरिंग और चापड़बाजी की घटना हुई। घटनास्थल पर सन्नी गंभीर हालत में गिरा हुआ था, जबकि नंदू लहूलुहान अवस्था में करीब 50 मीटर भागकर अपने घर के दरवाजे तक पहुंचा और वहीं गिर गया। उसकी बहन बाहर आई और शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग जुटे। आपसी रंजिश में घटना हुई है। घायलों की स्थिति गंभीर है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। – भोला प्रसाद सिंह, डीएसपी (हेडक्वार्टर-1)

Spread the love

Popular Articles