Sunday, September 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीमा पर BSF का एक्शन, 17 करोड़ से ज्यादा का सोना जब्त, 89 बिस्कुट के साथ बांग्लादेशी तस्कर अरेस्ट

BSF Seizes Gold Worth 17 Crore: भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कार्रवाई करते हुए बांग्लादेशी तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 17 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के सोने जब्त किये गये हैं. बीएसएफ की ओर से यह जानकारी दी गयी है.

नदिया जिले में पकड़ा गया बांग्लादेशी घुसपैठिया

बीएसएफ ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि नदिया जिले में सीमा सुरक्षा बल की सतर्क गश्ती टीम ने एक बांग्लादेशी घुसपैठिये को धर दबोचा और उसके पास से करोड़ों रुपए मूल्य की सोने की एक बड़ी खेप बरामद की.

हल्दरपाड़ा सीमा चौकी पर 5 सितंबर को हुई कार्रवाई

बीएसएफ ने कहा है कि शनिवार (5 सितंबर) शाम को नदिया जिले में हल्दरपाड़ा सीमा चौकी (Haldarpada Border Outpost) के पास संदिग्ध हलचल देखने के बाद जवानों ने तुरंत घेराबंदी कर बांग्लादेशी नागरिक को काबू में लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से तस्करी कर लाये गये सोने के कुल 89 बिस्कुट बरामद हुए.

ये भी पढ़ें: भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की कार्रवाई, 15.607 किलो सोने के साथ महिला गिरफ्तार

11.28 किलो से अधिक सोना जब्त, कीमत 17.40 करोड़ रुपए

बांग्लादेशी घुसपैठिये के पास से बरामद सोने का वजन 11.28 किलोग्राम से अधिक है. जब्त सोने का बाजार मूल्य 17.40 करोड़ रुपए से अधिक बताया जा रहा है. गिरफ्तारी और जब्ती के बाद बीएसएफ ने आरोपी बांग्लादेशी तस्कर और जब्त सोने को कानूनी जांच व पूछताछ के लिए राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों को सौंप दिया है.

ये भी पढ़ें: बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर 85 लाख रुपये के 1.2 किलो सोने के साथ एक तस्कर काे किया गिरफ्तार

अब तक 100 करोड़ का सोना जब्त

सीमा पार से होने वाले अपराधों और अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए बीएसएफ की 32वीं बटालियन ने विशेष स्ट्राइक टीमें तैनात की हैं. आंकड़ों के मुताबिक, इस बटालियन ने अगस्त 2023 से लेकर अब तक सीमावर्ती इलाकों से 100 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य का 120 किलोग्राम से ज्यादा सोना जब्त कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरा है.

ये भी पढ़ें: सरकारी बस के पूर्व ड्राइवर के घर मिले 15 किलो सोना, 5.5 करोड़ रुपए, देखें तस्वीरें

The post सीमा पर BSF का एक्शन, 17 करोड़ से ज्यादा का सोना जब्त, 89 बिस्कुट के साथ बांग्लादेशी तस्कर अरेस्ट appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles