Monday, October 5, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीमेंट कारोबारी की दुकान पर चली गोली लेवी की धमकी के बाद लोगों में दहशत


लोहरदगा|लेवी की धमकी के बाद अपराधियों ने अब फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की है। लोहरदगा के हरमू रोड स्थित सीमेंट कारोबारी राजेंद्र वर्मा की दुकान को निशाना बनाकर शुक्रवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोली चलाई। घटना के बाद शहर के व्यवसायियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। मामला तब सामने आया, जब शनिवार को सदर थाने में आवेदन सौंपा गया। बताया गया कि दो दिन पहले राजेंद्र वर्मा को व्हाट्सएप के जरिए राहुल सिंह गिरोह के नाम से लेवी देने की धमकी मिली थी। संदेश में रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी। कारोबारी ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस से की थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी बीच शुक्रवार रात अपराधियों ने उनकी दुकान पर फायरिंग कर दी। शनिवार सुबह जब राजेंद्र वर्मा दुकान खोलने पहुंचे तो शटर पर गोली के निशान देखकर हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया जाता है कि रात में गोली चलने की सूचना मिलने पर पुलिस ने शहर में गश्त बढ़ा दी थी। हालांकि, उस समय कारोबारी और उनके परिवार को घटना की जानकारी नहीं थी। लोहरदगा के एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली है। मामले की हर दृष्टि से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरी स्थिति स्पष्ट की जाएगी। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। लेवी की धमकी और उसके बाद दुकान पर हुई फायरिंग ने शहर के कारोबारियों के बीच चिंता पैदा कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles