Home india सीवान में घुमावदार मोड़ पर बुलेट सवार नहर में गिरा:असलम आलम की...

सीवान में घुमावदार मोड़ पर बुलेट सवार नहर में गिरा:असलम आलम की मौत, देर तक नहीं मिली मदद, पुलिस जांच में जुटी

0
सीवान में घुमावदार मोड़ पर बुलेट सवार नहर में गिरा:असलम आलम की मौत, देर तक नहीं मिली मदद, पुलिस जांच में जुटी


सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र स्थित सत्यनारायण मोड़ के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घुमावदार सड़क पर अनियंत्रित होकर बुलेट सवार युवक नहर में जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर आवागमन कम होने के कारण युवक कुछ समय तक नहर में ही पड़ा रहा, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल सका। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान गोपालगंज थाना क्षेत्र के कनकरकुन्द निवासी मो. रहमत अली के पुत्र असलम आलम के रूप में हुई है। घुमावदार सड़क की जानकारी नहीं होने से हादसा
परिजनों के अनुसार, असलम किसी जरूरी काम से निकला था और तेतहली होते हुए सत्यनारायण मोड़ के रास्ते गोपालगंज लौट रहा था। इसी दौरान मोड़ के पास स्थित खतरनाक घुमावदार सड़क की सही जानकारी नहीं होने के कारण वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल सहित नहर में गिर पड़ा। घटना के बाद कुछ देर तक कोई राहगीर वहां से नहीं गुजरा। बाद में एक व्यक्ति की नजर घायल युवक पर पड़ी, जिसके बाद उसने तत्काल बड़हरिया थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नहर से निकालकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गश्ती दल को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया
बड़हरिया थाना प्रभारी छोटन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही गश्ती दल को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों के पहुंचने के बाद शव की पहचान कर उन्हें सौंप दिया गया। प्रथम दृष्टया यह मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उस घुमावदार मोड़ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version