Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीवान में युवक के सिर में गोली मारकर हत्या:अंगूठे का नाखून उखाड़ा, पिता का इलाज कराने आया था दुबई से


सीवान में मंगलवार देर शाम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहले बुरी तरह प्रताड़ित किया, उसके बाएं पैर के अंगूठे का नाखून बेरहमी से उखाड़ दिया। वहीं दाहिने पैर पर भी गंभीर चोट के निशान मिले। मर्डर से पहले उसे काफी दर्द देकर प्रताड़ित किया गया, जिससे उसने शौच भी कर दिया। इसके बाद उसके सिर में गोली मारी गई, जो आंख के ऊपर जाकर फंस गई। घटना पचरुखी थाना क्षेत्र अंतर्गत जसौली गांव की है। मृतक की पहचान जसौली मुर्गियां टोला निवासी गुड्डू कुमार सिंह(30) के रूप में हुई है, वो दुबई में नौकरी करता था। गुड्डू अपने बीमार पिता के इलाज के लिए करीब 25 दिन पहले घर लौटा था। पटना से पिता का इलाज कराकर लौटा था परिजन के अनुसार मंगलवार की सुबह गुड्डू अपने छोटे भाई अभिषेक के साथ पिता का इलाज कराने पटना गया था। दोनों शाम को वापस गांव लौटे। घर आने के बाद गुड्डू यह कहकर निकला कि बाजार होकर आता है। कुछ देर बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि गुड्डू सड़क किनारे बेहोश पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही छोटा भाई मौके पर पहुंचा और गंभीर हालत में बाइक से लेकर सदर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार सदलबल सदर अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पचरुखी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार, मुफ्फसिल थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह तथा सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया तथा देर रात घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। पड़ोस की महिला से था अफेयर स्थानीय लोगों के अनुसार, गुड्डू का पड़ोस की एक महिला से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि इस बात की जानकारी महिला के पति और परिजन को हो गई थी, जिसके बाद विवाद बढ़ा। चर्चा है कि इसी रंजिश में पड़ोसी/रिश्तेदारी से जुड़े कुछ लोगों ने हत्या की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस अभी सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया था। मृतक के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच जारी है। परिवार द्वारा बताए गए कुछ संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles