Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीवान में 25 हजार का इनामी मन्ने सिंह गिरफ्तार:लूट, हथियार रखने, रंगदारी मांगने का केस; STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई


सीवान में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीवान पुलिस ने जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल तथा 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी मन्ने सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में महाराजगंज एसडीपीओ अमन ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सीवान के निर्देश पर जिले भर में वांछित एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि लंबे समय से फरार चल रहा इनामी अपराधी मन्ने सिंह अपने क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर जिला आसूचना इकाई, एसटीएफ तथा जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही
गिरफ्तार अपराधी की पहचान मन्ने सिंह, पिता राघव सिंह, निवासी रामगढ़ा, थाना दरौंदा, जिला सीवान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मन्ने सिंह गोरेयाकोठी थाना कांड संख्या 317/24, दिनांक 18 दिसंबर 2024 में दर्ज मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मन्ने सिंह का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। उसके विरुद्ध दरौंदा, गोरेयाकोठी, महाराजगंज तथा जी.बी. नगर थानों में हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी, मारपीट, आर्म्स एक्ट, एससी-एसटी एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में आठ से अधिक मामले दर्ज हैं। टॉप-10 अपराधियों की सूची में
पुलिस के मुताबिक वर्ष 2021 से लेकर वर्ष 2025 तक विभिन्न थानों में उसके खिलाफ लगातार आपराधिक मामले दर्ज होते रहे हैं। इनमें लूट, हथियार रखने, रंगदारी मांगने और हिंसक वारदातों से जुड़े मामले प्रमुख हैं। लंबे समय से फरार रहने के कारण उसे जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल किया गया था। एसडीपीओ अमन ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वाले तथा कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles