Thursday, September 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुनील बंसल बंगाल भाजपा के प्रभारी, सौदान सिंह संगठन प्रभारी और अमिताभ चक्रवर्ती संगठन महासचिव नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है. अलग-अलग प्रदेश के प्रभारियों की नियुक्ति के बाद संयुक्त महासचिव और राज्यों के लिए संगठन महासचिवों की भी नियुक्ति की है. नितिन नबीन ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में पार्टी के लिए जमीन तैयार करने में अहम भूमिका निभा चुके सुनील बंसल को बंगाल भाजपा का प्रभारी नियुक्त किया है.

अमिताभ चक्रवर्ती को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इसके अगले दिन ही नबीन ने संगठन संयुक्त महासचिवों को विभिन्न राज्यों में पार्टी इकाइयों का प्रभारी नियुक्त किया. प्रदेश के संगठन महासचिवों की भी नियुक्ति की गयी है. पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के संगठन महासचिव के पद पर अमिताभ चक्रवर्ती को नियुक्त किया है. प्रदेश भाजपा ने अमिताभ चक्रवर्ती को अहम जिम्मेवारी मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं दी है.

ये भी पढ़ें: सुनील बंसल, जिसने ओडिशा से बंगाल तक बनवा दी बीजेपी सरकार, पढ़ें मोदी-शाह के सबसे भरोसेमंद रणनीतिकार की पूरी कहानी

राज्यों के प्रभारी संगठन संयुक्त महासचिव नियुक्त

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने बृहस्पतिवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिवों (संगठन) को विभिन्न राज्यों में पार्टी इकाइयों का प्रभारी नियुक्त किया है. ये लोग पार्टी के संगठनात्मक मामलों के प्रभारी बनाये गये हैं. किसको किस राज्य की जिम्मेवारी मिली, पूरी लिस्ट यहां देखें.

राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव के नाम किस प्रदेश के संगठन प्रभारी बने
शिवप्रकाश आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा
सौदान सिंह बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल

वी सतीश को एससी-एसटी मोर्चा का प्रभार

भाजपा के राष्ट्रीय संगठक वी सतीश पार्टी के अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चों के संगठनात्मक मामलों का प्रभार संभालेंगे. उन्हें पार्टी के संसद कार्यालय का प्रभारी भी बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: कौन हैं सुनील बंसल? जिनकी ‘साइलेंट’ रणनीति ने उड़ा दी ममता बनर्जी की नींद, सामने आया बीजेपी का सबसे बड़ा ‘गेमचेंजर’

The post सुनील बंसल बंगाल भाजपा के प्रभारी, सौदान सिंह संगठन प्रभारी और अमिताभ चक्रवर्ती संगठन महासचिव नियुक्त appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles