Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल पहुंचे डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव:दिन में जल रहे बल्ब-पंखे बंद करवाए, बिजली-पेट्रोल बचाने की अपील, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा


बिहार सरकार उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव गुरुवार को सुपौल पहुंचे। जिले के निर्मली स्थित कोसी निरीक्षण भवन में बतौर डिप्टी सीएम पहली बार आगमन पर एमडीए कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बिजली और ईंधन की अनावश्यक खपत रोकने की अपील करते हुए ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया। निरीक्षण भवन पहुंचने पर उन्होंने दिन में जल रहे एलईडी बल्ब और चल रहे पंखों को बंद करवाया तथा कहा कि बिना जरूरत बिजली खर्च करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को बिजली के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। जगरनाथ कामत समेत कई नेता उपस्थित रहे
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जेडीयू, भाजपा, लोजपा सहित एनडीए घटक दल के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और आम लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर सुपौल सांसद दिलेश्वर कामैत, निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, लौकहा विधायक सतीश कुमार साह, पूर्व एमएलसी हारून रसीद, मधुबनी के जिला परिषद सदस्य विनोद कुमार साह, नगर पंचायत निर्मली के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जगरनाथ कामत समेत कई नेता उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles