Monday, September 28, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल में कांग्रेस का ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च:समाहरणालय गेट पर रोका; मोदी-शाह और CEC ज्ञानेश कुमार का सांकेतिक पुतला दहन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुपौल जिला मुख्यालय में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी, कथित वोट चोरी की जांच और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ निकाला। जिलाध्यक्ष अनुपम के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय से निकला मार्च शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए समाहरणालय पहुंचा। यहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समाहरणालय के गेट पर रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का सांकेतिक पुतला दहन कर विरोध जताया। केंद्र और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कांग्रेस की ओर से मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों के शामिल होने का दावा किया गया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष अनुपम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। CEC की बर्खास्तगी और कथित वोट चोरी की जांच की मांग ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने और कथित वोट चोरी के आरोपों की जांच कर गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही चुनाव आयोग के निर्णयों की स्वतंत्र समीक्षा कराने और कथित अनियमितताओं से प्रभावित चुनावों को रद्द करने की मांग भी उठाई। मतदाता के अधिकारों की रक्षा का मुद्दा उठाया जिलाध्यक्ष अनुपम ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि मतदाताओं के अधिकार, चुनावी पारदर्शिता और लोकतंत्र की संवैधानिक मर्यादा की रक्षा के लिए है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर उठाए गए सवालों का जिक्र करते हुए कहा कि इनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। SIR और मतदाता सूची पर पारदर्शी जवाब की मांग अनुपम ने दावा किया कि SIR और मतदाता सूची से जुड़े फैसलों पर दो चुनाव आयुक्तों ने 10 महीनों में कम से कम 14 बार आपत्ति दर्ज की। उन्होंने इन दावों के आधार पर चुनाव आयोग से पारदर्शी जवाब देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों का निष्पक्ष समाधान नहीं होता, कांग्रेस लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी। कांग्रेस ने वोट, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा को अपना संकल्प बताया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles