Sunday, July 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक:DM ने की कृषि योजनाओं की समीक्षा, समय पर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश; किसानों को जागरूक करने पर जोर


समाहरणालय सुपौल में डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर समय पर शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में फॉर्मर रजिस्ट्री, कृषि इनपुट, गरमा बीज वितरण, उर्वरक की उपलब्धता, कृषि यांत्रिकीकरण, मिट्टी जांच, उद्यानिक फसलों, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं समग्र गव्य विकास योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक बनाएं। लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया
बैठक में कृषि से जुड़े विभागों की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अधिकारियों से कहा गया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर , जिला सहकारिता पदाधिकारी के प्रतिनिधि, कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सिंचाई प्रमंडल के सभी कार्यपालक अभियंता, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी तथा आत्मा परियोजना से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles