Tuesday, June 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल में विवाहिता की मौत:फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका, 8 माह पहले प्रेम-प्रसंग में हुई थी शादी


सुपौल जिले के रतनपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के साहेवान वार्ड संख्या 6 में एक 19 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान विजय सादा की पत्नी पूजा कुमारी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना अध्यक्ष पिंटू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है। मामले को लेकर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करने में जुट गई है। पूजा की मौत कैसे हुई परिजनों को इसकी जानकारी नहीं सोमवार की सुबह करीब 10 बजे मृतका के मायके वाले पिपरा थानाक्षेत्र के हटवरिया वार्ड संख्या 15 से घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि पूजा की मौत कैसे हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने बताया कि रविवार की रात दामाद विजय सादा का फोन आया था, जिसमें कहा गया कि पूजा घर में नहीं मिल रही है। कुछ समय बाद सूचना मिली कि उसने फांसी लगा ली है। स्थानीय लोगों के अनुसार पूजा का पति विजय सादा और उसके ससुर दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं, जबकि वह घर पर अपनी सास के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि करीब आठ महीने पहले पूजा ने प्रेम विवाह किया था और तभी से वह अपने ससुराल में रह रही थी। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों द्वारा आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles