Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल में 2 युवक सिंगल बैरल मास्केट के साथ अरेस्ट:तीसरे आरोपी की तलाश जारी, बाइक जब्त


सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक नाली मास्केट के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक अन्य नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की जानकारी गुरुवार को एसडीपीओ बिभाष कुमार ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। पुलिस टीम ने जांच और घेराबंदी की एसडीपीओ ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक हथियार लेकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने प्रतापपुर पमरिया टोला के समीप वाहन जांच और घेराबंदी की। इस दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से एक नाली मास्केट बरामद किया गया, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के मलहनमा वार्ड-7 निवासी स्वर्गीय गजेंद्र यादव के पुत्र शिवशंकर कुमार (21) तथा बलजोड़ा वार्ड-2 निवासी ओम प्रकाश कुमार (20) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि वे हथियार लेकर बलजोड़ा निवासी महेंद्र यादव के पुत्र सुभाष कुमार के घर जा रहे थे। तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं, नामजद तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियार का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles