Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल में 612 लीटर नेपाली वाइन बरामद:2 जगहों पर रेड, सफारी गाड़ी जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार


सुपौल पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 612 लीटर नेपाली वाइन बरामद की है। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई भपटियाही थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफारी गाड़ी (बीआर 11 टी 2074) में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस ने एनएच-27 पर सरायगढ़ स्थित विश्वकर्मा धर्मकांटा के पास वाहन का पीछा कर उसे रोक लिया। 1320 बोतल ‘दिलवाले’ शराब बरामद गाड़ी की तलाशी के दौरान 11 बोरों में रखी कुल 1320 बोतल नेपाली ‘दिलवाले’ शराब बरामद हुई, जिसकी मात्रा लगभग 396 लीटर है। पुलिस ने इस मामले में निर्मली थाना क्षेत्र के मझारी निवासी रघुवीर कुमार राय को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ जारी है। इसी क्रम में, पुलिस ने दूसरी कार्रवाई भपटियाही थाना क्षेत्र के लौकहा पालर में की। गुप्त सूचना के आधार पर तेजू मुखिया के घर के सामने झाड़ियों में छिपाकर रखी गई शराब बरामद की गई।
यहां से 8 बोरों में कुल 720 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई, जिसकी मात्रा 216 लीटर है। पुलिस ने आशंका जताई है कि यह शराब भी तस्करी के उद्देश्य से छिपाकर रखी गई थी। दोनों मामलों में केस दर्ज भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश दुबे ने बताया कि दोनों मामलों में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles