![]()
सुपौल के निर्मली थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 270 लीटर नेपाली शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से शराब के 30 कार्टन, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक ऑल्टो कार और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। सोमवार शाम एसडीपीओ अनुपेश नारायण ने निर्मली थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि एसपी शरथ आरएस और उनके संयुक्त निर्देश पर निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल के नेतृत्व में छापेमारी की गई। पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार और निहाल कुमार की टीम ने चौकीदार से मिली पहचान संबंधी सूचना के आधार पर मझारी पंचायत के थरिया गाइड बांध स्थित वार्ड संख्या-9 में कार्रवाई की। यहां से 270 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। 30 कार्टन में मिली शराब, कार और मोबाइल जब्त पुलिस के अनुसार, बरामद शराब का नाम ‘दिलवाले सोभी’ है। कुल 30 कार्टन में शराब रखी गई थी। प्रत्येक कार्टन में 300 एमएल की 30 बोतलें थीं। इस तरह कुल 900 बोतलों से 270 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही ऑल्टो कार (नंबर WB74H8229) और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मधुबनी के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिथुन कुमार, पिता अरुण यादव, और रामनंदन कुमार, पिता छेदीलाल यादव के रूप में हुई है। दोनों मधुबनी जिले के अंधरामठ थाना क्षेत्र के रौवाही गांव के वार्ड संख्या-6 के निवासी हैं। एसडीपीओ के मुताबिक, शराब की खेप नेपाल से मझारी-दिघिया के रास्ते आगे ले जाई जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तथा नेटवर्क की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। शराब तस्करी के खिलाफ अभियान जारी एसडीपीओ ने कहा कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इससे पहले रविवार को भी निर्मली थाना क्षेत्र में 36 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही।
सुपौल-270 लीटर नेपाली शराब के साथ 2 तस्कर अरेस्ट:30 कार्टन शराब और मोबाइल बरामद; ऑल्टो कार जब्त
