Thursday, June 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुबह में छाया रह रहा है घना कोहरा

सीवान. चैत में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. शुक्रवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह के समय पूस जैसा घना कोहरा और धुंध देखने को मिला. जिससे लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ. वहीं यातायात भी प्रभावित हुई. मौसम विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार गिरी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोप सक्रिय होने के कारण मौसम बदलाव हुआ है. रात में तापमान गिरने और नमी बढ़ने के कारण सुबह कोहरा छा रहा है. हवा के साथ बादलों के आने व जाने का क्रम बढ़ गया है. शुक्रवार की सुबह में काफी नमी थी. दिन चढ़ते ही तापमान में काफी वृद्धि हो गई. ऐसे में एक दो दिन में हवा के साथ हल्की या मध्यम गति की बारिश की संभावना है. हालांकि, सूरज निकलने के साथ ही कोहरा छंट गया और दोपहर तक तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया. मौसम में आ रहे इस अचानक बदलाव का सीधा असर आम जनजीवन की सेहत और खेती-किसानी पर पड़ता दिख रहा है. बदलते मौसम के कारण अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है. लोग बुखार, जुकाम, खांसी और पेट दर्द की शिकायतों के साथ पहुंच रहे हैं मौसम में हो रहे बदलाव ने लोगों को हैरान कर दिया है. शुक्रवार की सुबह रोज की तरह जब लोग सो कर उठे तो मौसम का नजारा देखकर चकित रह गए. चारों तरफ छाया घना कोहरा मार्च के महीने में दिसंबर और जनवरी महीने की सर्दी का एहसास कर रहा था. हालांकि कोहरे की वजह से तापमान में बदलाव नहीं हुआ था. बुजुर्गों ने बताया कि चैत के महीने में ऐसा नजारा वर्ष 2008 में देखने का मिला था. 18 वर्ष बाद ऐसी स्थिति आयी है कि चैत्र माह में पूस जैसा कुहासा और धुंध दिख रहा है. 33 डिग्री तक पहुंच गया है तापमान- इस वर्ष ठंड का विकराल रूप जनवरी महीने में ही देखने को मिला है. 20 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरु हुई और होली आते-आते पूरी तरह गर्मी का एहसास होने लगा. इस समय तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस समय हालात इस कदर हैं कि लोगों को पंखे, कूलर व एसी का सहारा लेना पड़ रहा है. गर्मी की वजह से मच्छर भी खूब लग रहे हैं. ग्रामीण इलाकों के अपेक्षा शहरी क्षेत्र में गर्मी कुछ ज्यादा ही है.

The post सुबह में छाया रह रहा है घना कोहरा appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles