Sunday, August 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुबह 5-7 बजे तक गाड़ियों की आवाजाही पर रोक:गोपालगंज के मंगलपुर पुल पर मरम्मत का काम


गोपालगंज में गंडक नदी पर स्थित मंगलपुर-विशुनपुर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल पर आवश्यक मरम्मत और सुरक्षात्मक कार्यों के कारण 10 अगस्त 2026 को यातायात 2 घंटे के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध सुबह 5 बजे से 7 बजे तक सभी प्रकार के छोटे और बड़े वाहनों पर लागू होगा। जिला प्रशासन ने पुल पर आवश्यक मरम्मत और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। संबंधित विभागों और अधिकारियों को सख्त निर्देश मरम्मत कार्य के दौरान पुल के ‘सुपर स्ट्रक्चर’ को हाइड्रोलिक जैक तकनीक का उपयोग करके अस्थायी रूप से ऊपर उठाया जाएगा। यह कार्य सुबह के समय निर्धारित किया गया है ताकि आम जनता और दैनिक यात्रियों को कम से कम असुविधा हो। जिला पदाधिकारी ने इस तकनीकी और संवेदनशील कार्य को सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। पुल के दोनों ओर पुलिस फोर्स की तैनाती वाहन चालकों की सुविधा के लिए प्रमुख चौराहों और संपर्क मार्गों पर पूर्व-सूचना और दिशा-निर्देश बोर्ड लगाए जा रहे हैं, ताकि लोग समय रहते वैकल्पिक मार्गों का चयन कर सकें और सड़कों पर जाम की स्थिति न बने। मरम्मत कार्य के दौरान पुल के दोनों ओर पुलिस बल और यातायात पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कोई भी वाहन गलती से प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न करे। जिला प्रशासन ने आम जनता, वाहन चालकों और दैनिक यात्रियों से अपील की है कि वे 10 अगस्त को सुबह 5 से 7 बजे के बीच मंगलपुर-विशुनपुर पुल वाले मार्ग का उपयोग करने से बचें और अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles