Friday, July 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुरंग बनाकर करते थे कोयल चोरी:गिरिडीह में एक्शन में आया प्रबंधन, पुलिस देखते ही भागे तस्कर, एक दर्जन बाइक्स जब्त


गिरिडीह के बनियाडीह इलाके में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सीसीएल और मुफ्फसिल थाना पुलिस ने सोमवार देर रात संयुक्त कार्रवाई की। इस अभियान से क्षेत्र में सक्रिय कोयला माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान सुरंग बनाकर कोयला चोरी किए जाने का बड़ा खुलासा हुआ। टीम को देखते ही कई माफिया अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान अवैध कोयला ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही एक दर्जन से अधिक मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। कबरीबाद माइंस क्षेत्र के आसपास लंबे समय से इस तरह के अवैध धंधे की शिकायत मिल रही थी, जिस पर यह कार्रवाई की गई। संगठित तरीके से चल रहा था अवैध कारोबार जांच में सामने आया कि अवैध रूप से बनाई गई सुरंगों के जरिए कोयला निकाला जा रहा था। उसे मोटरसाइकिलों पर लादकर दूर-दराज के इलाकों में खपाया जाता था। यह पूरा कारोबार काफी संगठित तरीके से संचालित हो रहा था, जिससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान हो रहा था। सीसीएल के परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि 40 से 50 मोटरसाइकिलें माइंस क्षेत्र में प्रवेश कर अवैध कोयला ढुलाई कर रही हैं। सूचना की पुष्टि के बाद टीम गठित कर मुफ्फसिल थाना पुलिस के सहयोग से योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। खतरनाक सुरंगों से हादसे की आशंका अधिकारियों ने बताया कि यह माइंस क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील और खतरनाक है, जहां किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र में फेंसिंग की गई है, लेकिन कोयला माफिया उसे तोड़कर अंदर प्रवेश कर जाते हैं और मशीनों को रोककर चोरी करते हैं। अवैध खनन के लिए बनाई गई अस्थायी सुरंगें काफी जर्जर हैं। कभी भी धंस सकती हैं। पूर्व में भी ऐसे मामलों में कई मजदूरों की जान जा चुकी है, इसके बावजूद यह सिलसिला जारी है। फिलहाल पुलिस और सीसीएल की टीम संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles