Wednesday, April 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सुरक्षित सड़क, सुरक्षित जीवन के संकल्प को साकार करने में सहयोग करें : डीसी

सुरक्षित सड़क, सुरक्षित जीवन के संकल्प को साकार करने में सहयोग करें : डीसी

गुमला. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लगातार माइकिंग कर आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है. अभियान के अंतर्गत पटेल चौक, थाना चौक, उर्मी चौक, समाहरणालय चौक व टावर चौक समेत अन्य व्यस्ततम स्थानों पर माइक लगवा कर सड़क सुरक्षा संबंधी संदेशों का प्रसारण किया जा रहा है. वहां से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों व आम नागरिकों को सीट बेल्ट लगाने, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. यह अभियान जिला परिवहन विभाग की सड़क सुरक्षा टीम द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है. टीम द्वारा नियमित रूप से विभिन्न स्थलों पर निरीक्षण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए केवल विधिक कार्रवाई ही नहीं, बल्कि व्यापक जनजागरूकता भी आवश्यक है. उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें. उपायुक्त ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे सड़क पर सावधानी बरतें, यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित सड़क, सुरक्षित जीवन के संकल्प को साकार करने में अपना सहयोग प्रदान करें.

The post सुरक्षित सड़क, सुरक्षित जीवन के संकल्प को साकार करने में सहयोग करें : डीसी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles