Home india सूचना आयुक्त और लोकायुक्त चयन के लिए 25 को बैठक

सूचना आयुक्त और लोकायुक्त चयन के लिए 25 को बैठक

0
सूचना आयुक्त और लोकायुक्त चयन के लिए 25 को बैठक


राज्य में मुख्य सूचना आयुक्त, सूचना आयुक्त और लोकायुक्त के चयन के लिए 25 मार्च को बैठक होगी। सूचना आयुक्तों के लिए कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में बुधवार शाम पांच बजे यह बैठक होगी। लोकायुक्त के चयन के लिए अलग से बैठक होगी। कार्मिक सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो ने चयन समिति के सभी सदस्यों तक बैठक की जानकारी भेज दी है। सूचना आयुक्त के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय चयन समिति की बैठक होगी। इसमें नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और मंत्री हफीजुल हसन शामिल रहेंगे। उल्लेखनीय है कि दो मार्च को चयन समिति की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया। पूर्व में भी घोषित बैठकें स्थगित होती रही हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 25 मार्च को यह बैठक होगी या फिर कोई अपरिहार्य कारण इस बैठक का रास्ता रोकेगा।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version