Monday, October 19, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सेक्टर-2 बकरी बाजार में उमड़े खरीदार, हुआ लाखों का कारोबार


सिटी रिपोर्टर | बोकारो दुर्गापूजा की नवमी से पहले सेक्टर-2 स्थित बकरी बाजार में रविवार को बकरों की खरीदारी के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों के कारण बाजार में सुबह से ही चहल-पहल बनी रही। नवमी के अवसर पर बलि देने की परंपरा के चलते बकरों की खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। खरीदार अपनी पसंद और बजट के अनुसार बकरों का चयन करते नजर आए। नवमी को मां दुर्गा की आराधना का विशेष दिन माना जाता है। इस अवसर पर कई पूजा समितियों और श्रद्धालुओं की ओर से परंपरागत रूप से बलि दी जाती है। इसी धार्मिक मान्यता और परंपरा के कारण नवमी से पहले बकरों की मांग बढ़ जाती है। सेक्टर-2 बकरी बाजार में भी इसका असर देखने को मिला। बड़ी संख्या में खरीदारों के पहुंचने से बाजार में काफी रौनक रही।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles