Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सेक्टर 8 के दो दुकानों में लगी आग , 5 लाख का सामान जला


रविवार की सुबह हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-8सी स्थित राय चौक में अचानक बंद दो दुकानों में आग लग गई। आग काफी तेजी से फैली, जिससे कुछ ही देर में दोनों दुकानें चपेट में आ गई। अगलगी में आरके जनरल स्टोर व पवन जनरल स्टोर में रखा लाखों रुपए का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। झारखंड अग्निशमन दस्ता के दो वाहन पहुंचा और आग पर काबू पाया। दुकानदारों ने बताया कि अनुमानित पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग के राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विभाग की दो गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकानों का शटर तोड़कर खोला गया व एसबेस्टस तोड़कर आग बुझाया जा सका। पवन जनरल स्टोर के संचालक काशीनाथ ने बताया कि उन्हें फोन से जानकारी मिली कि उनके दुकान में आग लग है। पहुंचे तक तब दुकान का सामान जलकर राख हो चुका था। आरके जनरल स्टोर के मालिक रंजीत कुमार गुप्ता के अनुसार आग लगने से लगभग चार से पांच लाख रुपए के सामान का नुकसान हुआ है। आग बुझाते दमकल कर्मी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles