सेरेब्रल पाल्सी जैसी चुनौती के बावजूद गोड्डा के मो. फैजान उल्लाह ने जैक 10वीं बोर्ड परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मिसाल पेश की है। बताया जा रहा है कि जैक के इतिहास में किसी दिव्यांग छात्र द्वारा हासिल किया गया यह अब तक का सर्वाधिक स्कोर है। मंगलवार को फैजान, उनके माता-पिता और संसाधन शिक्षक जितेंद्र कुमार का सीआरसी, रांची में सम्मान किया गया। अधिकारियों, लाभार्थियों और परिजनों ने उनकी उपलब्धि को प्रेरणादायी बताया। फैजान की सफलता ने साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और सही मार्गदर्शन से हर चुनौती को पार किया जा सकता है।
सेरेब्रल पाल्सी को मात देकर फैजान ने हासिल किया 93.8% अंक, सम्मानित