Tuesday, September 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान की ऐसी है तैयारी

Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री के रूप में सेवा के 25 साल पूरे हो रहे हैं. इसे भारतीय जनता पार्टी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मना रही है. इसके तहत वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली निकाली जायेगी.

भाजयुमो कार्यकर्ताओं को विदा करेंगे शमिक भट्टाचार्य

इसमें शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का 70 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा. यह दल मंगलवार को हावड़ा से ट्रेन से रवाना होगा. उन्हें विदा करने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, राज्य सरकार के मंत्री डॉ इंद्रनील खां, संगठन महामंत्री अमिताभ चक्रवर्ती और महामंत्री लॉकेट चटर्जी जैसे दिग्गज नेता स्टेशन पर मौजूद रहेंगे. यह दल शाम 7 बजे हावड़ा से रवाना होगा.

नरेंद्र मोदी की सेवा के 25 साल पूरे

गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में 25 साल तक जनता की सेवा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस यात्रा को भाजपा ने सेवा, समर्पण और जन कल्याण की यात्रा करार दिया है. इस अवसर पर देश भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के जन्मदिन पर बंगाल मनायेगा ‘अन्नपूर्णा दिवस’, शुभेंदु अधिकारी का ऐलान

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हुगली में जलेंगे 2500 दीपक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हुगली जिले के वैद्यवाटी निमाई तीर्थ घाट पर प्रशासन की ओर से 2,500 दीपक जलाये जायेंगे. जिले की प्रभारी मंत्री मौमिता विश्वास ने इसकी घोषणा की. चुंचुड़ा सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में आईएएस अधिकारी ओंकार सिंह मीना, जिलाधिकारी खुर्शीद अली कादरी, चंदननगर के पुलिस आयुक्त सुनील कुमार यादव व कई विधायक उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: 17 को मिलेंगे ‘अन्नपूर्णा भंडार’ के 3000 रुपए, जानें किसके खाते में आयेंगे पैसे, किसको करना होगा इंतजार

17 सितंबर से एक माह तक चलेगा ‘जनसेवा अभियान’

प्रभारी मंत्री ने बताया कि 17 सितंबर से एक महीने तक ‘जनसेवा अभियान’ चलाया जायेगा. इसके तहत बूथ स्तर तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचायी जायेगी. स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेंगे. 14-15 वर्ष की किशोरियों को कैंसर रोधी टीके लगाये जायेंगे.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles