![]()
जमशेदपुर सोनारी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। घटना बाल विहार, कुंज नगर स्थित एसके मैन्स पार्लर के पास काली मंदिर के समीप हुई। महिला की पहचान मनप्रीत कौर के रूप में हुई है। बताया गया कि वह वहां से गुजर रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और मौका मिलते ही गले से सोने की चेन झपट ली। अचानक हुई घटना से महिला ने शोर मचाया। लोगों के पहुंचने से पहले बाइक से भागे बदमाश महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों बदमाश बाइक से फरार हो चुके थे। घटना की सूचना सोनारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। वारदात के बाद इलाके में कुछ देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने के साथ बदमाशों के भागने की दिशा का भी पता लगाने का प्रयास किया। सीसीटीवी से बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन ने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस बाइक और बदमाशों के हुलिए के आधार पर सुराग जुटा रही है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
सोनारी में दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटी:बाल विहार-कुंज नगर काली मंदिर के पास की घटना, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
