Friday, July 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सोना तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, बड़े पैमाने पर सोना जब्त

सोना तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, बड़े पैमाने पर सोना जब्त

कोलकाता से मनोरंजन सिंह की रिपोर्ट

विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के लेक टाउन थाना क्षेत्र से एक सोना तस्कर गिरोह के दो लोगों को पकड़ा गया है. उनके पास से चार किलों सोना जब्त हुआ है. विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के सीपी अमित कुमार भरत राठौर ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी.

पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राठौर ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक गाड़ी को रोका और उसकी तलाशी लेने पर बड़े पैमाने पर सोना जब्त किया गया. पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों ही बाहरी राज्य के निवासी है. पुलिस फिलहाल गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों को दबोचने में लगी है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक रुपए और दो रुपए के कई नोट बरामद

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि ये लोग पहले भी गोल्ड तस्करी कर चुके हैं. इनके पास से पुराने एक रुपए और दो रुपए के कई नोट भी बरामद किए गए हैं. जांच में पता चला है कि ये लोग इन नोटों के नंबर के मेल मिलाप करके ही गिरोह के सदस्यों के जरिए सोना तस्करी कर रहे थे. पुलिस को संदेह है कि इनका एक बड़ा गिरोह है.

Also Read: उत्तर बंगाल में पर्यटन को नयी उड़ान, सैंडकफू में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल 10 कंटेनर होम

The post सोना तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, बड़े पैमाने पर सोना जब्त appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles