Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सोनीपत में झारखंड के युवक का मर्डर:किराए के कमरे में मिला शव, हाथ और गर्दन पर निशान, कपड़े बेचता था


सोनीपत जिले के एक गांव में कपड़े बेचने वाले झारखंड के एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव शनिवार सुबह उसके किराए के कमरे में मिला, जिसके हाथ और गर्दन पर चोट निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेज दिया है। वहीं, वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीम गठित की गई है। किराए के कमरे में मिला युवक का शव जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय राजू कुमार गांव लिवान में किराए के मकान में रहता था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे उसके कमरे में शव मिलने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। झारखंड का रहने वाला था मृतक परिजनों के मुताबिक मृतक राजू कुमार मूल रूप से झारखंड के गोड्डा जिले के गांव लुकलुकी का रहने वाला था। वह साल 2021 में काम की तलाश में सोनीपत आया था और तब से गांव लिवान में रहकर काम कर रहा था। राजू गांव के सामने रेहड़ी लगाकर कपड़े बेचता था और इसी से अपना गुजारा करता था। रात को काम करने के बाद वह अपने कमरे पर चला गया था। अविवाहित था राजू, परिवार में माता-पिता और भाई-बहन बताया जा रहा है कि राजू अविवाहित था। उसके परिवार में माता-पिता, दादी, दो छोटे भाई और एक बहन हैं। गांव लिवान में उसके चाचा-चाची और भाई भी रहते हैं, लेकिन राजू उनसे अलग किराए के कमरे में रह रहा था। हाथ और गर्दन पर निशान मिले मृतक के चाचा के बेटे मुंटू ने बताया कि सुबह उन्हें राजू के कमरे में शव मिलने की सूचना मिली। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि राजू की मौत हो चुकी थी और उसके हाथ और गर्दन पर निशान दिखाई दे रहे थे। किसी ने उसकी हत्या कर दी है। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने कमरे और आसपास के इलाके से साक्ष्य जुटाए हैं, पुलिस हत्या आरोपियों की तलाश में जुड़ चुकी है। वही हत्या कारणों को जानने की कोशिश कर रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित : एसीपी एसीपी विपिन अहलावत का कहना है कि शनिवार को पुलिस कंट्रोल में गांव लिवान में मर्डर की सूचना मिली थी। पुलिस का कहना है कि 13 और 14 मार्च की रात को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोट मार कर हत्या की गई है। जहां परिजन की शिकायत पर राई थाना में मर्डर का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीम गठित कर दी हैं और जल्दी ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा और खुलासा किया जाएगा।शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles