
खपरैल मकान में रखा अनाज और कपड़ा जलकर राख लातेहार. सदर प्रखंड की नेवाड़ी पंचायत स्थित सौदाग गांव में बीती रात गज्जू लोहरा का खपरैल मकान आग की चपेट में आने से पूरी तरह नष्ट हो गया. इस अग्निकांड में घर में रखा अनाज, बर्तन, कपड़े और दैनिक उपयोग की सभी सामग्रियां जलकर राख हो गयीं. पीड़ित परिवार ने लगभग एक लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है. पीड़िता ने बताया कि परिवार के पांचों सदस्य रात करीब नौ बजे खाना खाकर सो गये थे. मध्य रात्रि लगभग 12 बजे अचानक धुआं निकलने लगा. जब तक लोग बाहर निकले, आग की लपटें विकराल हो चुकी थीं. स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर मोटर और बाल्टी के सहारे आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तीव्र थी कि देखते ही देखते पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया. रहने का एकमात्र सहारा छिन जाने के बाद पीड़िता ने जिला प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगायी है. घटना की सूचना मिलते ही पंचायत समिति सदस्य रेशमा बानो और पूर्व पंचायत समिति सदस्य कलीम मियां मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों में सहयोग किया. अग्निकांड में करीब एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान पुल नहीं होने से फंसी फायर ब्रिगेड कैमा नदी पर पुल नहीं होने के कारण दमकल की गाड़ी समय पर गांव नहीं पहुंच सकी. नदी में पानी अधिक होने की वजह से फायर ब्रिगेड को इस पार ही रुकना पड़ा. पुल के अभाव में दमकल वाहन घटना स्थल तक नहीं पहुंच पाया, जिससे आग पर काबू पाने में देरी हुई.
The post सौदाग में आग से खपरैल घर खाक, लाखों की क्षति appeared first on Prabhat Khabar.


