![]()
लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राम ने क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय विधायक प्रतिनिधि की घोषणा की है। सौरभ कुमार साहू को लातेहार अंचल कार्यालय (राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग) तथा खनन विभाग के लिए विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है। विधायक प्रकाश राम ने कहा कि सभी प्रतिनिधि पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा करें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। वहीं, विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किए जाने पर सौरभ कुमार साहू ने विधायक प्रकाश राम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे।


