Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार 2 युवक जख्मी

दुग्दा-दामोदा पथ पर चंदुआडीह स्थित निरंजन हार्डवेयर दुकान के पास गुरुवार रात करीब आठ बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने आगे चल रहे बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक प्रेम कुमार झा और पीछे बैठे रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों और स्वजनो की मदद से दोनों घायलों को तत्काल लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों युवक दुग्दा बस्ती के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों अपनी अपाची बाइक से दुग्दा बस्ती से दुग्दा बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles