Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

स्टेयरिंग फेल होने से बालू लदा ट्रक घर में घुसा:नगरा में छपरा–मसरख मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं; डायल 112 ने चालक को पकड़ा


नगरा थाना क्षेत्र के नगरा बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस के पास गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि एक बड़ा हादसा टल गया। बालू से लदी एक ट्रक का स्टेयरिंग अचानक फेल हो जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर छपरा–मसरख मुख्य मार्ग से सीधे सड़क किनारे स्थित शिवपूजन प्रसाद के घर में जा घुसा। घटना के बाद रात में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। ट्रक के घर में घुसने से घर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। देर रात नगरा से मसरख की ओर जा रही ट्रक के घर में घुसने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक ज्यादा रफ्तार में नहीं था। अचानक स्टेयरिंग फेल होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सीधे घर के आगे वाले हिस्से से टकराते हुए अंदर तक घुस गया। गनीमत रही कि घटना के समय घर के सभी सदस्य अंदर सुरक्षित थे और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यदि टक्कर थोड़ी और तेज होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में घर के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से घरवालों को आर्थिक नुकसान हुआ है। नगरा मुख्य सड़क पर रात्रि गश्ती कर रही नगरा थाना की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में कुछ समय तक लोगों की भीड़ लगी रही।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles