Sunday, September 27, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ जिला शाखा की बैठक

झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ जिला शाखा लोहरदगा की बैठक अनुमंडल कार्यालय के समक्ष महेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें तीन माह के वेतन भुगतान व 12 सूत्री अन्य मांगों सहित हड़ताल की समीक्षा की गई। वहीं हड़ताल के लिए श्रीश्याम एसडबल्यूएम एजेंसी, जिला प्रशासन व नगर प्रशासन को जिम्मेवार ठहराया गया। वहीं कहा गया कि वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों पर निर्णय लेने को लेकर जिला प्रशासन, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र दिया जा चुका था। लेकिन एजेंसी पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। वहीं सांसद द्वारा संगठन व एजेंसी से वार्ता की गई। लेकिन एजेंसी वेतन भुगतान करने को तैयार नहीं हुई। वहीं निर्णय लिया गया कि हड़ताल की जिम्मेवारी कंपनी व प्रशासन पर है। गंदगी फैलाने के लिए संगठन जिम्मेवार नहीं है। इसकी जानकारी नगर परिषद की जनता को जुलूस के माध्यम से 28 सितंबर को दिया जाएगा। निर्णय लिया कि नप के तहत सफाई कर्मियों का दो माह का वेतन व एजेंसी के तहत सफाई कर्मियों को चार महीने का वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों की पूर्ति नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles