Sunday, August 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पर पंचायत भवन बना मयखाना!:मुखिया, रोजगार सेवक और वार्ड सदस्यों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल; CCTV रूम में छलके जाम


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां पूरा देश देशभक्ति के जश्न में डूबा था, वहीं बेगूसराय के मंसूरचक पंचायत भवन से शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लोकतंत्र के जिस मंदिर (पंचायत भवन) में जनता की समस्याओं का समाधान होना चाहिए, उसे ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने महफिल में तब्दील कर दिया। पंचायत भवन के अंदर शराब पार्टी का जश्न मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने सुशासन और शराबबंदी वाले राज्य में सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकारी भवन में शराब पार्टी की घटना स्वतंत्रता दिवस की शाम करीब 5 से 6 बजे की बताई जा रही है। वायरल वीडियो से मचा हड़कंप वीडियो में दिख रहे लोग समसा-एक पंचायत के मुखिया दिनेश राय, रोजगार सेवक संजय पासवान, अनिल पासवान, बिरजू पासवान, वार्ड सदस्य शमशेर आलम और वार्ड सदस्य के पति रविन्द्र उर्फ रवि सहित कई अन्य बताए जा रहे हैं। वीडियो में कई लोग सीने पर तिरंगे का बैज लगाए बैठे हैं। कैमरे के सामने ही मेज पर खुलेआम कांच की बोतल से गिलास में कथित तौर पर शराब परोसी जा रही है। जिस कमरे में पंचायत भवन के CCTV कैमरों की निगरानी के लिए मॉनिटर लगा है, उसी रूम में यह पूरी पार्टी चल रही है। सामने आए वीडियो फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि हरे रंग की दीवारों वाले एक सरकारी कक्ष में कई कुर्सियां लगी हैं। कमरे में मौजूद कुछ लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय ध्वज के रंग वाले बैज लगा रखे हैं। हंसी-मजाक के माहौल के बीच एक व्यक्ति मेज पर रखी पानी की बोतलों और नमकीन के बीच, एक कांच की बोतल से प्लास्टिक के गिलास में शराब जैसा पेय पदार्थ डाला जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक जगह पंचायत भवन के अंदर इस तरह की गतिविधियां हो रही है। यह पंचायत भवन की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। कानूनी कार्रवाई की मांग बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, ऐसे में एक सरकारी भवन के अंदर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में इस तरह की शराब पार्टी होना कानून व्यवस्था का खुला मखौल है। वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो की जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किया जाए। इस संबंध में मंसूरचक थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पांडेय ने बताया कि वायरल वीडियो मिला है। उसका सत्यापन और जांच-पड़ताल किया जा रहा है। पता कर रहे हैं कि वीडियो नया है या पुराना है, कहां का है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles