Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

स्वयं सहायता समूह में पैसे हड़पने का आरोप:बोकारो में महिला ने संचालिका पर मारपीट का केस दर्ज कराया


बोकारो में एक महिला स्वयं सहायता समूह की संचालिका पर समूह की सदस्य के पैसे हड़पने और मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने माराफारी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर चौक झोपड़ी कॉलोनी का है। पीड़िता ममता देवी, पति जितेंद्र सिंह ने माराफारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। ममता देवी के अनुसार, उन्होंने अपने मोहल्ले की कुछ महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे एक स्वयं सहायता समूह (कमिटी) में नियमित रूप से पैसे जमा किए थे। समय पूरा होने पर जब हिसाब-किताब किया गया, तो उन्हें उनकी पूरी जमा राशि नहीं लौटाई गई। ममता देवी का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे की मांग की, तो सुशीला देवी, लक्ष्मी देवी और गीता देवी सहित अन्य महिलाओं ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। सुशीला देवी के पति द्वारा भी उन्हें लगातार फोन पर धमकी दी जा रही है, जिसकी रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया था। ममता देवी के अनुसार, 19 मार्च को भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और पुलिस में शिकायत न करने की धमकी दी गई थी। इसके बावजूद उन्होंने साहस दिखाते हुए थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। इस मामले में थाना प्रभारी मोहम्मद आजाद खां ने बताया कि शिकायत प्राप्त होते ही जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles