लोहरदगा|लोहरदगा, सेवा भारती लोहरदगा द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय परिसर में लगातार 194वें सप्ताह के तहत रविवार को प्रातः 7:30 बजे निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल एवं सचिव संजय चौधरी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर भारत माता की जय के जयघोष के साथ किया। शिविर में कुल 48 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई ।
स्वास्थ्य शिविर में 48 लोगों ने उठाया लाभ
Date:




