Thursday, July 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

स्व. एके राय की पुण्यतिथि पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

चंदनकियारी | झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता पूर्व सह पूर्व सांसद स्व. एके राय की सातवीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को चंदनकियारी के आसनबनी तिरंगा मोड़ पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता पूर्व मुखिया नरेश रजवार ने व संचालन जेएलकेएम नेता अंकित कुंभकार ने किया। मौके पर किसान नेता जगन्नाथ रजवार ने कहा कि स्व. राय ने अपना संपूर्ण जीवन वंचितों, आदिवासियों और खनन मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित कर दिया। उन्होंने सिंदरी में इंजीनियर की नौकरी छोड़ श्रमिकों के शोषण के खिलाफ संघर्ष का रास्ता चुना। बताया कि स्व. राय झारखंड आंदोलन के प्रमुख स्तंभ, झामुमो के सह संस्थापक तथा मार्क्सवादी समन्वय समिति के संस्थापक थे। वे तीन बार विधायक और सांसद चुने गए। कार्यक्रम में गौरांग कुम्भकार, राजू टुडू, लंकेश्वर महतो, दिलीप महतो आदि मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles