Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग के डिप्टी मेयर चुने गए अविनाश यादव:वार्ड 22 की पार्षद मिताली रश्मि को 9 वोटों से हराया, 22 पार्षदों का मिला समर्थन


हजारीबाग नगर निगम को नया डिप्टी मेयर मिल गया है। वार्ड संख्या 36 के पार्षद अविनाश यादव ने शुक्रवार को हुए चुनाव में यह पद जीता। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वार्ड संख्या 22 की पार्षद मिताली रश्मि को 9 वोटों से पराजित किया। समाहरणालय सभाकक्ष में दोपहर 1 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। इस चुनाव में नगर निगम के कुल 36 वार्ड पार्षदों ने मतदाता के रूप में भाग लिया। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। एक वार्ड पार्षद ने नहीं किया मतदान मतगणना के बाद घोषित परिणाम के अनुसार, अविनाश यादव को 22 पार्षदों का समर्थन प्राप्त हुआ, जबकि मिताली रश्मि को 13 वोट मिले। एक वार्ड पार्षद ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया। इस तरह अविनाश यादव ने स्पष्ट बहुमत के साथ डिप्टी मेयर पद का चुनाव जीत लिया। गौरतलब है कि अविनाश यादव वार्ड संख्या 36 से निर्विरोध पार्षद चुने गए थे, जबकि मिताली रश्मि वार्ड संख्या 22 से पार्षद निर्वाचित हुई थीं। दोनों के बीच इस मुकाबले को लेकर नगर निगम क्षेत्र में पहले से ही काफी चर्चा थी। समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हजारीबाग के मेयर अरविंद राणा ने नव निर्वाचित डिप्टी मेयर अविनाश यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद अविनाश यादव समाहरणालय परिसर के बाहर पहुंचे, जहां समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अविनाश यादव ने सभी वार्ड पार्षदों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। यादव ने हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles