Thursday, June 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग में जुलूस के दौरान हत्या का खुलासा:मामूली विवाद में अधेड़ को मारा था चाकू, तीन आरोपी गिरफ्तार


हजारीबाग जिले के गदोखर इलाके में रामनवमी की रात एक जुलूस के दौरान मामूली विवाद में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना रात करीब 12:30 बजे हुई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस के अनुसार, जुलूस में करन यादव डीजे पर नाच रहा था। रामकुमार साव ने उसे नीचे उतरने और शांत रहने को कहा। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और करन यादव ने रामकुमार साव पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण रामकुमार साव की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी करन यादव मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उसके दोस्त नीतेश कुमार यादव उर्फ छोटा डॉन और नीतेश के पिता अरुण यादव ने उसे छिपाने और हत्या में प्रयुक्त हथियार को ठिकाने लगाने में मदद की थी। वारदात की सूचना मिलते ही पेलावल थाना प्रभारी वेद प्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और स्थानीय जानकारी के आधार पर मुख्य आरोपी करन कुमार यादव और उसके साथी नीतेश कुमार यादव को कंडसार रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। तीसरे आरोपी अरुण यादव को छड़वा डैम काली मंदिर के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी भुजाली (चाकू) बरामद की है। इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। एडिशनल एसपी अमित कुमार ने बताया कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles